22 August 2016

E.M.F. Induced in the D.C. Generator in Hindi

डी.सी. जनेरेटर में उत्पन्न वि.वा.ब.

जनरेटर में फैराडे के नियम के अनुसार कन्डक्टर में E.M.F. ऊर्फ वि.वा.ब उत्पन्न होता है। वि.वा.ब उत्पन्न करने के लिए मैगनेटिक फ्लक्स, कन्डक्टर और घुमाव (Rotation) की अवश्यकता होती है।

माना कि

Z = आरमेचर कन्डक्टरों की कुल संख्या है।

Φ = फ्लक्स प्रति पोल वेबर में

N = आरमेचर की गति, आर.पी.एम . में

P = पोलों की संख्या

A = समानान्तर मार्गों की संख्या

E = उत्पन्न वि.वा.ब , वोल्ट में

● कन्डक्टर द्वारा एक चक्कर में फ्लक्स का कटाव
= Φ.P

● 1 मिनट या 60 सेकिन्ड में आरमेचर की गति = N

● 1 सेकिन्ड में आरमेचर की गति = N/60

एवं एक सेकिन्ड में कन्डक्टर द्वारा पलक्स का कटाव =  Φ.P.N/60

● एक कन्डक्टर में उत्पन्न वि.वा.ब = एक सैकिन्ड में

फ्लक्स का कटाव = Φ.P.N/60 वोल्ट

● आरमेचर कन्डवटरों की संख्या Z और समानान्तर मार्ग A है तो,

● एक समानान्तर मार्ग में कन्डक्टरों की संख्या = Z/A

◆ एक समानान्तर मार्ग में उत्पन्न वि.वा.ब
= Φ.P.N.Z/60.A

{E = Φ.P.N.Z/60.A}

* लूप वाइन्डिग के लिये P = A

E = Φ.Z.N/60 × P/A

* वेव वाइन्डिग के लिए A = 2

E = Φ.Z.N.P/60×2

या

E = Φ.Z.N.P/120

No comments:

Post a Comment